मोरनी। रविवार रात से रुक रुककर लगातार हो रही बारिश के कारण मोरनी से नीमवाला मार्ग पर एक बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान हरियाणा परिवहन विभाग की एक बस भी फंसी रही। इससे यात्री काफी देर तक परेशान होते रहे। स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से पेड़ को सड़क से हटाया गया, तब जाकर मार्ग पर आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी। संवाद