फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुररानी अस्पताल में अब तक दस हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए अभियान के तहत कस्बे के सरकारी अस्पताल में अब तक 10470 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से सदस्यों की टीम बना गांवों व कस्बे के कई स्थानों सहित सरकारी कार्यालय में भी कोरोना सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं। आज क्षेत्र के गांवों व कस्बों में 127 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से गांव कंडयाइवाला से 37, टपरियां से 17 व छोटा त्रिलोकपुर से भी 17 सैंपल लिए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, रायपुररानी सरकारी स्कूल के सामने स्थित निजी अस्पताल परिसर में 18 सैंपल लिए। इसमें गांव हंगोली से तीन, टिब्बी से एक, रत्तेवाली से एक को लेकर कुल पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए। अस्पताल में लिए 38 आटीपीसीआर सैंपल लिए जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। इस दौरान एसएमओ ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर सभी सेवाओं के बारे में जांच करते हुए अन्य कमरों में भी बेड की संख्या बढ़ाने पर विमर्श किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें