फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 22 लाख रुपये का आया चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। श्री माता मनसा देवी एवं श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में भक्त लंबी-लंबी लाइनों में दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्री माता मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।
श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने बताया कि श्री माता मनसा देवी, श्री काली माता मंदिर कालका एवं चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने दस अक्तूबर को 22 लाख 31 हजार 750 रुपये की राशि दान के रूप में चढ़ाई। इनमें से श्री माता मनसा देवी मंदिर में 17 लाख 28 हजार 296 रुपये और श्री काली माता मंदिर कालका में 4 लाख 97 हजार 354 रुपये का चढ़ावा आया। इसके अलावा चंडी माता मंदिर में 6 हजार 100 रुपए की राशि का चढ़ावा आया है।
विज्ञापन


श्री माता मनसा देवी मंदिर में चांदी के 40 नग आए हैं जिनका वजन 526.35 ग्राम है। इसी प्रकार काली माता मंदिर में 43 चांदी के नग माता के दरबार में भेंट किए है, इनका वजन 131.3 ग्राम है। इस प्रकार दोनों मंदिरों में कुल 83 सिल्वर के नग चढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों में दस अक्तूबर को 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेका।
विज्ञापन

माता के दरबार में रोज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ताकि लोगों को दर्शन करने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें