पंचकूला। एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन की नेतृत्व में सेक्टर-20 क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए सोसाइटी के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे है। एएसपी सेक्टर-20 में रहने वाले सभी सोसाइटी निवासियों के साथ मीटिंग की। जिसके बाद अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है। जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए है, क्योंकि जिस जगह पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होता उस स्थान पर अपराधी घटनाओं को ज्यादा अंजाम दिया जाता हैं। ऐसे स्थानों पर सोसाइटी निवासी और लोगों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे है। इस अभियान के तहत सोमवार को पीजीआई इनक्लेव सेक्टर-20 में दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।