पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। बुधवार को टीम गश्त के दौरान सेक्टर-25 के पास थी। सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्टल सहित गांव मोगीनंद बस स्टॉप के पास है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काबू किया। उसकी पहचान सूरज निवासी पंजाब कॉलोनी, मोहाली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान सूरज की जेब से देसी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद