पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित शराब के ठेके के पीछे बैठे एक युवक से अज्ञात आरोपी ने मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। गांव उदयपुर निवासी तुफानी ने दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 11 फरवरी की रात करीब 8 से बजे के बीच वह ठेके के पीछे बैठकर अपने मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और भाग गया। उसने बताया कि सामने आने पर वह आरोपी की पहचान कर सकता है। घटना के बाद उसने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सेक्टर-19 पुलिस चौकी ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।