पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 पंचकूला के इंचार्ज अमन कुमार और उसकी टीम ने मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिश कुमार निवासी आशियाना कांप्लेक्स सेक्टर-20 पंचकूला के रूप में हुई है। इस मामले में पप्पू निवासी गांव कुंडी सेक्टर-20 पंचकूला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब उसका बेटा खाना खाकर बाहर सैर के लिए गया तो दो लड़के उसको चाकू मार रहे थे। जैसे ही उसको आवाज लगाई तो वह दोनों अरुण का मोबाइल छीनकर भाग गए। यह मामला थाना सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, वहां से उसको चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।