पंचकूला। सेक्टर-7 मार्केट में एक युवक से मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनीमाजरा निवासी फरहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-7 मार्केट में पैदल जा रहा था और मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद घबराए युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद