पंचकूला। पुलिस ने महाराष्ट्र से लापता एक युवक को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाकर कम्युनिटी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। गश्त के दौरान माजरी चौक में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कांस्टेबल रवि कुमार ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई। पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क कर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता और मदद के लिए आभार व्यक्त किया।