फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आठवीं के छात्र के साथ दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गांव बिटना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक द्वारा आठवीं के छात्र के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। शिक्षक पर आरोप है कि छात्र की थोड़ी सी पैंट फटी थी। अध्यापक ने बुलाकर उसकी पूरी पैंट फाड़ दीे। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में बेहद आक्रोश है। उन्होंने प्रिंसिपल को शिकायत पत्र सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने रोष जताते हुए आरोपी अध्यापक को अन्य जगह ट्रांसफर करने की मांग की। छात्र के पिता ने बताया कि उसके बेटे की स्कूल में थोड़ी पैंट फट गई थी। अध्यापक ने उसके बेटे को बुलाकर उसकी पूरी पैंट फाड़ कर कहा कि अब तेरे घरवाले नई पैंट दिलवा देंगे। इस बात से उसका बेटा सहम गया। छुट्टी होने के बाद भी जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी माता उसे खोजने आई तो देखा कि बच्चा स्कूल से बाहर एक जगह बैठ कर रो रहा था और उसने रोते-रोते पूरी घटना की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें