सेक्टर 6 अस्पताल में कुकर्म के आरोपी गौतम का मेडिकल कराकर ले जाती पुलिस।
- फोटो : PKL OFFICE
शहर निवासी एक परिवार के दो साल के बच्चे से एक युवक ने कुकर्म कर डाला। हैरत की बात यह है कि बच्चे की मां का जन्मदिन होने के कारण घर पर पार्टी रखी गई थी। परिवार के बुलावे पर आरोपी युवक भी पार्टी में शामिल हुआ था। परिवार के सभी सदस्यों को कामकाज में व्यस्त पाकर आरोपी युवक मौका पाकर बच्चे को उठाकर कमरे में ले गया। फिर उसने बच्चे से कुकर्म कर डाला। उसी दौरान बच्चे के पारिवारिक सदस्य ने आरोपी को बच्चे के साथ गलत हरकत करते देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन बच्चे की मां की शिकायत पर स्थानीय थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी मनसा देवी रोड स्थित भैंसा टिब्बा निवासी गौतम (20) है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।