फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीराबाई चानू के सहायक प्रशिक्षक पंजाब पुलिस में दे रहे सेवाएं

विज्ञापन
इटली में विश्व कुश्ती चैंपियनश्पि में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के पहलवान जसपूरन सिंह।
विज्ञापन
चंडीगढ़। बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के सहायक प्रशिक्षक संदीप कुमार पंजाब पुलिस में तैनात हैं। वह इस समय जालंधर में सेंटर स्पोर्ट्स में तैनात हैं। संदीप कुमार ने 1998 में कुआलालम्पुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में देश को कांस्य पदक दिलाया था।
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को उनकी इस उपलब्धि पर मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही चानू के सहायक प्रशिक्षक संदीप कुमार को भी बधाई दी है।
ओलंपिक्स की सिल्वर मेडलिस्ट चानू ने 49 किलो भार वर्ग में कुल 201 किलो भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेल के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है। स्पीकर ने अपने संदेश में कहा कि देश के लिए यह बहुत गर्व की बात है और चानू द्वारा मेडल जीतना सिद्ध करता है कि लड़कियां अब हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रही हैं। इसके साथ ही संधवां ने चानू के सहायक प्रशिक्षक संदीप कुमार को भी बधाई दी है। संदीप पंजाब पुलिस में हैं और इस समय पर पीएपी जालंधर में सेंटर स्पोर्ट्स में तैनात हैं। वह खुद वेटलिफ्टर के तौर पर 1996 की अटलांटा ओलंपिक खेल में हिस्सा ले चुके हैं और 1998 की कुआलालम्पुर राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जसपूरन ने जीता कांस्य
उधर रोम (इटली) में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के पहलवान जसपूरन सिंह को मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बधाई दी है। संधवां ने कहा कि छोटी उम्र में इस बड़ी उपलब्धि के लिए जसपूरन के अलावा उसके माता-पिता और भारतीय टीम के प्रशिक्षक इंदरजीत सिंह भी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें