रायपुररानी। थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। पिता के अनुसार 10 दिसंबर को बेटी बिना किसी को बताए घर से निकली थी। परिवार की तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लड़की की खोज शुरू कर दी है।