घग्गर नदी में डूबने से नाबालिग की मौत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पंचकूला के बुर्ज कोटिया के पास घग्गर नदी में नहाने गए एक नाबालिग की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को ये हादसा हुआ। हिमाचल में हो रही बारिश से घग्गर नदी में पानी बढ़ गया जिसकी चपेट में लड़का आ गया।
नाबालिग अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने नाबालिग को बाहर निकाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।