फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने काली माता मंदिर कालका में टेका माथा

विज्ञापन
यज्ञ में आहुतियां डालते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका। अश्विन नवरात्रों के अवसर पर हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने श्री काली माता मंदिर कालका में माता के चरणों में माथा टेक पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह गुरुद्वारा पहली पातशाही में भी नतमस्तक हुए। उनके साथ कालका की पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा ने भी माता के चरणों में शीश नवाया। इस अवसर पर सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें