जलौली गांव करन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर बाल मजदूरी रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल नीतू अरोड़ा ने किया। रैली बरवाला बस स्टैंड से शुरू होकर बस स्टैंड पर ही सम्पन्न हुई। नीतू अरोड़ा ने कहा कि बाल मजदूरी इंसानियत के लिए अपराध है।