पिंजौर। बंगाला बस्ती मढ़ावाला से मंद बुद्धि व्यक्ति के लापता होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।रामबीर निवासी शनि देव मंदिर बंगाला बस्ती मढ़ावाला ने बताया कि उसका बेटा सोनू उम्र करीब 25 वर्ष मंद बुद्धि है। सोनू बीते वीरवार दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद