संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर 26 स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स से एक मानसिक रूप से परेशान महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति सूरजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी मुन्नी देवी (46) वीरवार दोपहर से लापता है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़ित पति सुरजपाल ने बताया कि वह सेक्टर-26 आशियाना कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर 55बी में रहते हैं। वीरवार को वह अपने काम पर गए थे और बच्चे स्कूल। दोपहर करीब तीन बजे जब बच्चे स्कूल से लौटे तो देखा कि घर पर उनकी मां मुन्नी देवी मौजूद नहीं थीं। काफी खोजबीन के बाद भी मुन्नी देवी का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। इसलिए वे बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई हैं। थाना चंडीमंदिर में पुलिस ने पति सूरजपाल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द महिला की तलाश कर परिवार को सौंप दी जाएगी।