फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मानसिक रूप से परेशान होकर व्यक्ति टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव खटोली में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति सोमवार कोबीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। व्यक्ति की पहचान इसी गांव के सुभाष (56) के तौर पर हुई है। ग्रामीणों ने उसे उतारने की कोशिश की, मगर वह नहीं माना। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और फायर बिग्रेड व एनडीआरएफ की टीम को सूचित कर टावर पर चढ़े मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति से उसके फोन पर संपर्क कर बातचीत के माध्यम से उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों व स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह को उसके परिजनों ने बताया कि वह घरेलू समस्या के चलते कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिस कारण उसने यह कदम उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें