फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित पिछड़ा वर्ग समाज की समस्याओं को लेकर डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दलित महापंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भुक्कल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने दलित पिछड़ा वर्ग समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को हरियाणा डीजीपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पश्चात कुलदीप भुक्कल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लगातार दलित पिछड़ा वर्ग समाज के साथ अन्याय हो रहा है। थाने और चौकियों में उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है। उनके द्वारा दर्ज कराए जाने वाले मुकदमों में प्रशासन गंभीरता नहीं दिखाता है। भुक्कल ने कहा कि दलित पिछड़ा वर्ग के साथ हो रहे अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोरोना महामारी को देखकर दलित महापंचायत संघ द्वारा शिष्टमंडल के माध्यम से ही ज्ञापन सौंपा गया। हरियाणा में 28 जून तक लॉकडाउन बढ़ चुका है। इसके चलते प्रदर्शन के कार्यक्रम को टालकर दलित महापंचायत संघ ने एक शिष्टमंडल के माध्यम से ही ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हरियाणा प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस रेंज के आगे दलित महापंचायत संघ सांकेतिक प्रदर्शन करेगी और दोबारा से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस मौके पर दलित महापंचायत संघ के चीफ को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजेश मेहंदिया, संघ के अध्यक्ष कुलदीप भुक्कल, सविता काजल, उपाध्यक्ष रमेश जुगलान, प्रदेश सलाहकार हरकेराम, हिसार के जिलाध्यक्ष अशोक भुक्कल, भिवानी के जिला अध्यक्ष मीनू काजल, अनिल गहलोत, गुरप्रीत जिला सदस्य कमेटी भुना फतेहाबाद, लखविंदर जिला सदस्य कमेटी भुना फतेहाबाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें