संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। होली के दिन कालका में सभी दवा की दुकानें शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। यह जानकारी केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन, कालका के प्रधान आशु गुलाटी ने दी। गुलाटी ने बताया कि यह निर्णय एसोसिएशन ने इसलिए लिया है ताकि दवा के दुकानदार भी होली का त्योहार बिना व्यस्त हुए मना सकें। उन्होंने जनता से अपील की है कि आवश्यक दवाएं पहले ही खरीद लें ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।