पंचकूला। क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने पिंजौर में एक घर से नकदी और ज्वेलरी चोरी करने के आरोप में भीम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से कैथल का निवासी है और एमबीए पास है। पुलिस के अनुसार, वह पहले मार्केटिंग की नौकरी करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। सितंबर में हुई चोरी के मामले में गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया। अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपी के कब्जे से नकदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की गई है।