पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को सेक्टर 12 के सामुदायिक केंद्र और आधुनिक बैंक्वेट हॉल का लोकार्पण किया। लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बने इस भव्य बैंक्वेट हॉल में करीब 800 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आरके सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल मौजूद रहे।