पंचकूला। सेक्टर-9 में मकान नंबर-35 के सामने बने पार्क में सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन रविवार को मेयर कुलभूषण गोयल ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल, वार्ड पार्षद सोनिया सूद और पूर्व जिला परिषद चेयरमैन उमेश सूद मौजूद रहे। पार्षद सोनिया सूद ने कहा कि इसी पार्क में ईपीडीएम ट्रैक का काम अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को सैर और जॉगिंग के लिए आरामदायक ट्रैक मिलेगा। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-4 के पार्कों में खेल सुविधाओं जिम, झूले और अन्य संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ कई पार्कों का नवीनीकरण भी करवाया गया है। कार्यक्रम में पार्षद जय कौशिक, विजय गर्ग, आरके लूथरा, नरेश सिंगला सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।