फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महापौर ने सेक्टर 15 में ईपीडीएम ट्रैक का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला । महापौर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-15 में ईपीडीएम ट्रैक का शुभारंभ किया। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि ईपीडीएम ट्रैक का उद्देश्य लोगों को सैर करने में सुविधा देना है। ज्यादातर बुजुर्गों को जो पहले ट्रैक बने हैं, उन पर चलने में समस्या होती थी। जो स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए गए हैं, उनमें भी बड़ी संख्या में सुबह और शाम के वक्त लोग खेलते देखे जा सकते हैं। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए गए हैं। शहर में अन्य स्थानों पर जहां भी ईपीडीएम ट्रैक और स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए गए हैं, उनमें भी लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले पार्कों में खेलने की कोई चिन्हित जगह नहीं थी, जिसके चलते अब पार्कों में यह स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए गए हैं, ताकि एक अलग अनुभव मिल सके। अच्छे खिलाड़ी भी तैयार हो सके। हमारा उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें