संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। नकाबपोश हमलावरों ने ईशरनगर मार्केट में एक दुकानदार नाई पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल फिलहाल सेक्टर-6 के अस्पताल में उपचाराधीन है। वारदात बुधवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे की है। इसके बावजूद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो गुस्साए दुकानदार थाना पिंजौर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति रामेश्वर ने बताया कि वह कटिंग करवाने के लिए मार्केट में पांडे नाम के व्यक्ति की दुकान में आया था। व्यक्ति ने बताया कि करीब साढ़े 8 बजे जैसे ही कटिंग करवाने के लिए उसका नंबर आने वाला था कि डंडे आदि से लैस करीब 4 युवक दुकान में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी है। रामेश्वर ने बताया कि हमलावरों ने नाई और उसके साथी को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस भी पहुंची। वहीं मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ईशरनगर के पदाधिकारियों सहित दुकानदारों ने एसोसिएशन की ओर से पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि आज्ञात हमलावरों से मार्केट में डर का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि ऐसी वारदात मार्केट में दोबारा न हो।