फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आधी रात को फार्मा कंपनी के शोरूम में लगी आग से कई कार्यालय राख

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है, एसी, फर्नीचर समेत अन्य सामान जला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-16 की मार्केट में मंगलवार की आधी रात एक फार्मा कंपनी के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से शोरूम में भारी नुकसान हुआ है। दूसरी मंजिल पर स्थित निजी कंपनियों के कार्यालयों में भी आग से नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस दौरान शोरूम की छत पर चार लोग सो रहे थे। नीचे मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उनको आग लगने की जानकारी देकर नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे फार्मा कंपनी के शोरूम में आग लग गई। उस समय अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश की। आग बढ़ती देखकर पंचकूला फायर स्टेशन की चार गाड़ियों को इसमें लगाया गया। इसके अलावा बरवाला की एक, सेक्टर-20 की एक और कालका की एक गाड़ी को भी आग बुझाने के लिए मंगाया गया। इस दौरान शोरूम की दूसरी मंजिल पर निजी कंपनी के कार्यालय पर आग पहुंच गई। आग से कार्यालय का एसी, टेबल, लकड़ी का सामान, फाइलें समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात 1.46 बजे सेक्टर-16 के शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। पहले फायरकर्मी शोरूम के सामने दूसरी मंजिल पर लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद छत के रास्ते फायरकर्मी ने शोरूम में घुसकर आग बुझाने की कोशिश की। वहां भी कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद शोरूम की पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर फायरकर्मी अंदर घुसे और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग जांच कर रहा है कि जिन-जिन कार्यालयों में आग लगी है, क्या वहां फायर फाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था थी या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें