फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनदीप कौर आत्महत्या मामला : राघव चड्ढा ने विदेश मंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर न्यूयॉर्क में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पारिवारिक सदस्यों को जल्द न्याय दिलाने और महिला के शव को जल्द भारत लाने की अपील की।
विज्ञापन

अपने पति रंजोधबीर सिंह संधू द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार मंदीप कौर ने 3 अगस्त को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मनदीप कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
केंद्रीय मंत्री से बैठक के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मंदीप कौर, जो अपने पीछे अपनी दो बच्चियों को छोड़ गई है, की मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। राघव चड्ढा ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा है कि हम उसे वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन मैं विदेश मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि सरकार दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए और महिला के शव को भारत वापस लाने की उसके परिवार की मांग को तुरंत पूरी करे।
विज्ञापन

इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि यह सोचकर रूह कांप उठती है कि ऐसी कितनी भारतीय महिलाएं विदेशों में घरेलू हिंसा से जूझ रही हैं। राघव चड्ढा ने विदेश मंत्रालय से अपील करते कहा कि विदेश में रहने वाली किसी अन्य भारतीय महिला के साथ ऐसा न हो, इसके लिए सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें