फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति से मारपीट कर तीन हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कालका। ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ खेड़ा सीता राम रेलवे ट्रैक के पास मारपीट कर तीन हजार रुपये छीन लिए गए। पीड़ित चन्द्रकेत गिरी निवासी खेड़ा सीता राम ने कालका पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार चन्द्रकेत गिरी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। रेलवे ट्रैक के पास पहुंचने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसकी जेब से तीन हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें