फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिर पर पत्थर मारकर व्यक्ति को मार डाला, शव सिल्वर जुबली पार्क में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-5 सिल्वर जुबली पार्क में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की तीनों टीमें और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि व्यक्ति के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से बैंक की पर्ची मिली। इसके बाद शव की पहचान देवेंद्र कुमार सेक्टर-11 निवासी के रूप में हुई है।
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-11 निवासी दरयाव सिंह (84) ने दी शिकायत में बताया कि वे शिक्षा विभाग से बतौर प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर्ड है। उनके दो बेटे थे। उनके बड़े बेेटे की मृत्यु 2009 में हो गई थी। उनका छोटा बेटा देवेंद्र कुमार (55) था। वह शादीशुदा था। देवेंद्र का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस उसका बेटा अपनी माता के साथ बलटाना में रह रहा है और बेटी दादा के साथ रहती है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि देवेंद्र अकेले सेक्टर-15 में किराए के मकान में रहता था। देवेंद्र ने शिक्षा विभाग हरियाणा से सहायक के पद से 2023 में वीआरएस ली थी। वीरवार रात करीब 8 बजे अपने पिता के पास गया था। दोनों ने शुक्रवार को शादी में जींद जाना था। रात को देवेंद्र पिता से मिलकर वापस चला गया था। शिकायतकर्ता ने शुक्रवार सुबह बेटे के मोबाइल पर काफी फोन किए, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। उन्हें दोपहर में पता चला कि उनके बेटे देवेंद्र की सेक्टर-5 सिल्वर जुबली पार्क में शव पड़ा है।
इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उसके सिर में चोटें लगी हैं। सिर से काफी खून निकला है। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनके बेटे के सिर में हमलावर ने पत्थर से हमला कर हत्या की है। देर रात सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने मृतक के जेब की तलाशी ली तो बैंक की पर्ची मिली। इससे मृतक की पहचान हो सकी। इसकी बाद पुलिस सेक्टर-11 मृतक के घर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा के शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



सुबह हमें पार्क में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर क्राइम और सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया था। मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रुपेश चौधरी, सेक्टर-5 थाना एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें