फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में शनिवार शाम चंडीगढ़-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। शनिवार शाम करीब पांच बजकर दस मिनट पर ट्रेन नंबर 19308 गुजर रही थी। इसी दौरान युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे पुलिस चौकी घग्गर (मुबारिकपुर) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए मोर्चरी में रखा है। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें