चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस पुरुष सिपाही की लिखित परीक्षा अब 28, 29 और 31 अक्तूबर को सुबह-शाम की दो शिफ्टों में होंगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 21 अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभी परीक्षा केंद्रों के नाम तय नहीं किए गए हैं। संभावना है कि यह परीक्षा भी उन्हीं 11 जिलों में होगी, जहां महिला सिपाही पुलिस की लिखित परीक्षा हुई है। 7200 सिपाही पदों को लेकर 7 लाख से अधिक युवाओं आवेदन कर रखा है। इससे पहले पेपर लीक होने की वजह से यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले में 50 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।