फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 93 लाख रुपये बकाया होने पर माजरी चौक का शराब ठेका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बकाया राशि जमा नहीं कराने पर सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक के पास शराब का ठेका सील कर दिया। विभाग के अनुसार, ठेका संचालक पर करीब 93 लाख रुपये बकाया हैं। करीब एक करोड़ रुपये में हुई बोली के बाद संचालक ने केवल आठ लाख रुपये जमा कराए थे। कार्रवाई के बाद मौके पर कर्मचारियों को तैनात किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। एचएसवीपी के मुताबिक, पंचकूला में 17 ठेका संचालकों पर करीब 18 करोड़ रुपये की देनदारी है। विभाग ने सभी संबंधित संचालकों को बकाया जमा कराने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें