फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : बम-बम भोले से गुंजायमान हुआ सकेतड़ी, लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध, शहर और कस्बों के सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। महाशिवरात्रि पर शनिवार को सकेतड़ी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने पहुंचे। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से सकेतड़ी का शिवालय दिनभर गुंजायमान रहा। बाबा के दर्शन के लिए गांव के बाहर तक भक्तों की लाइन लगी रही। रात 12 बजे से पहले ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच चुके थे। कपाट खुलते ही भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुरारानी में भी मंदिरों में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। बताया जाता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इस स्थान पर शिवलिंग रखकर महादेव की पूजा की थी। इसीलिए इस मंदिर के प्रति देशभर के लोगों में गहरी आस्था है। शनिवार को प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सभी पुख्ता व्यवस्था की थी। प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर में तैनात रहे। इसके अलावा 300 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। चेकिंग के लिए सात जगह नाके भी लगाए गए थे।

शहर के मंदिरों में सुबह 4 बजे शुरू हुआ जलाभिषेक
शहर के सेक्टर-9, 17, 19 सहित अन्य मंदिरों में सुबह 4 बजे कपाट खोले गए। उसके बाद रात 12 बजे तक जल चढ़ाया गया। वहीं सकेतड़ी महादेव मंदिर में रात 12 बजे ही कपाट खोल दिए गए थे जो शनिवार रात 12 बजे तक खुले रहे। सकेतड़ी मंदिर में सैकड़ों क्विंटल दूध श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। सेक्टर-19 मंदिर में भी 13 क्विंटल दूध का प्रसाद वितरित किया गया। भोले बाबा को खुश करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेकर भी पहुंचे। वहीं भक्त मनोकामनाएं पूरी होने पर पेट के बल लेटर भी बाबा के दरबार तक आए। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर के मुख्य गेट से शिवलिंग तक फूलों की गुफा बनाई गई थी। मंदिर में सजावट पर पांच क्विंटल ताजा और इतने ही फैंसी फूलों को प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में लगाया गया चिकित्सा शिविर
बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया था। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गई थी। छोटी-मोटी समस्या होने पर काफी संख्या में लोगों ने दवाइयां भी ली। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या होने पर श्रद्धालुओं को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ी भी इमरजेंसी के लिए तैनात की गई थी। हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ बस विशेष रूप से चलाई गई। पंचकूला बस स्टैंड से सकेतड़ी तक बसों ने श्रद्धालुओं को पहुंचाया।
विज्ञापन


दूध और फल के लगाए भंडारे
महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिरों के अलावा अन्य चौक-चौराहों पर भी जगह-जगह भंडारे लगाए गए। इनमें श्रद्धालुओं को दूध और फलों का प्रसाद वितरित किया। फलों में केला, बेर और अमरूद शामिल रहे। कई जगह लोगों ने दूध में मेवे डालकर लोगों को पिलाया। सेक्टर-15, सेक्टर-14, सेक्टर-4, सेक्टर-11, सेक्टर-9 और रोडवेज वर्कशॉप सहित शहर के अन्य सेक्टरों में भी भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें