पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप के तहत नौवें दिन रविवार को महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 5-0 से हरा दिया। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया। तीसरे मुकाबले में बंगाल और मिजोरम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें बंगाल ने मिजोरम को 0-1 से हरा दिया।