पंचकूला। अग्रोहा धाम में 25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के सामाजिक आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान शक्ति सरोवर में स्नान, कलश यात्रा, छप्पन भोग और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में महासम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। मेले में अमरनाथ व रामेश्वरम धाम सहित विभिन्न मंदिरों के दर्शन और विद्युत चालित भव्य झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। संवाद