फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टाइल फैक्टरी से मशीनरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गांव रज्जीपर में स्थित एक टाइल फैक्टरी से अज्ञात चोर वेल्डिंग मशीन सहित अन्य मशीनरी चोरी कर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ए रंगनाथन ने बताया कि उनकी टाइल फैक्टरी से अज्ञात चोर वेल्डिंग मशीन और ग्रैडर मशीन चुरा ले गए। चोरी का पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य सुराग के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें