पंचकूला। महेशपुर गांव का रहने वाला दो साल का मासूम गलती से घर से निकलकर रास्ता भटक गया और सेक्टर-21 मार्केट पहुंच गया। बच्चे को अकेला देखकर स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-21 चौकी प्रभारी मुकेश सैनी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आसपास के रिहायशी इलाकों में घर-घर पूछताछ शुरू की। चंद घंटों में बच्चे के परिजनों का पता लगाकर तस्दीक के बाद मासूम को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। ब्यूरो