फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दीपावली-छठ पर लंबी वेटिंग, अब विशेष ट्रेनों और तत्काल से उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। दीपावली और छठ पर्व से पहले की ट्रेनों में वेटिंग लंबी होती जा रही है। त्योहार पर अपने घर जाने के लिए लोग टिकट तो करा रहे हैं लेकिन उन्हें कंफर्म की जगह वेटिंग टिकट मिल रही है। चंडीगढ़ से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (चंडीगढ़ से लखनऊ), ऊंचाहार एक्सप्रेस (चंडीगढ़ से प्रयागराज), कालका मेल (कालका से हावड़ा), चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में दिवाली तक स्लीपर क्लास की एडवांस बुकिंग चल रही है। 21 अक्तूबर से 6 नवंबर तक करीब 98 फीसदी ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट लंबी है।
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में 29 अक्तूबर को 109 की वेटिंग है। थर्ड एसी में 71, सेकेंड एसी में 29 की वेटिंग है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में 27 को स्लीपर क्लास में 198 की वेटिंग है, एसी सेकेंड क्लास में 101, थर्ड एसी में 43 की वेटिंग चल रही है। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में 30 अक्तूबर को स्लीपर क्लास में 94, थर्ड एसी में 73, सेंकेंड एसी में 31 की वेटिंग चल रही है। इसके अलावा चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलते वाली सद्भावना एक्सप्रेस में वेटिंग सौ के पार है। रेलवे ने चंडीगढ़ से केवल दो जबकि अंबाला से छह विशेष ट्रेनें चला रही है।
विज्ञापन



बिहार के लोग अंबाला से इन ट्रेनों को चुनें
05005 गोरखपुर-अमृतसर 27 नवंबर तक, 05006 अमृतसर-गोरखपुर 28 नवंबर तक, 05049 छपरा-अमृतसर 29 नवंबर तक, 05050 अमृतसर-छपरा 30 नवंबर तक, 04624 कटरा-वाराणसी 17 नवंबर तक, 04623 वाराणसी-कटरा 19 नवंबर तक, 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना 13 नवंबर तक, 04677 पटना-फिरोजपुर कैंट 14 नवंबर तक चलेंगी।

चंडीगढ़ और अंबाला से इन स्पेशल ट्रेनों में कराएं बुकिंग
रेलवे ने आठ विशेष ट्रेनों का संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में आरक्षण की सुविधा भी प्रदान की गई है। यात्री समय रहते इन ट्रेनों में कंफर्म सीट बुक करवा सकते हैं। रेलवे ने ट्रेन नंबर 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर को 24 अक्तूबर से 14 नवंबर तक, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ को 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक, 04211 वाराणसी-चंडीगढ़ को 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक, 04212 चंडीगढ़-वाराणसी को 27 अक्तूबर से 17 नवंबर तक, 04530 बठिंडा-वाराणसी के संचालन का फैसला लिया है जोकि 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04529 वाराणसी-बठिंडा 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक, 05565 सहरसा-सरहिंद 14 नवंबर से 26 दिसंबर तक, 05566 सरहिंद-सहरसा 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी।

चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04518 हर वीरवार 24, 31 अक्टूबर और 7, 14 नवंबर को चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से हर शुक्रवार 25 अक्टूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को रात 11:05 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।



चंडीगढ़-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए ट्रेन संख्या 04212 हर रविवार 26 अक्टूबर, 2, 9 और 16 नवंबर को सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और अगले दिन रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04211 वाराणसी से हर शनिवार 27 अक्टूबर, 3, 10 और 17 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


अब तत्काल ही सहारा
उधर, ट्रेनों में वेटिंग लंबी होने से लोग मायूस हैं। हालांकि, लोग वेटिंग टिकट इस उम्मीद में ले रहे हैं कि यात्रा तिथि से पहले शायद सीट कंफर्म हो जाए। कई लोग वेटिंग टिकट कराने के बाद यात्रा से एक दिन पहले तत्काल टिकट कराने की भी तैयारी में हैं। बता दें कि तत्काल टिकट ट्रेन के अपने मुख्य स्टेशन से रवाना होने से एक दिन पहले कराई जा सकती है।

त्योहारों को ध्यान में रखकर यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ और अंबाला से आठ विशेष ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। - मनदीप भाटिया, डीआरएम अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें