फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली सोना देकर 8.60 लाख का लिया लोन, किस्त नहीं चुकाई तो हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। नकली सोना देकर बैंक से 8.60 लाख रुपये का लोन लेने वाले एक आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विपिन बक्शी हिमाचल प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। 25 फरवरी 21 को उपरोक्त आरोपी ने बैंक से सोने के बदले लोन लेने के लिए आवेदन किया था। उसने सुरक्षा के रूप में 254.36 ग्राम सोना दिया था। बैंक ने शुद्धता और वजन के लिए ज्वेलर से संपर्क किया। ज्वेलर ने सोने का प्रमाण दिया।
विज्ञापन

इसके उपरांत बैंक ने 8.60 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर रकम खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपी को ऋण का भुगतान मासिक किस्तों में किया जाना था। आरोपी ने किस्तें जमा नहीं करवाईं। इसके बाद बैंक ने सोने को नीलाम करने के लिए नोटिस भेजा। बैंक में रखे गिरवी सोने की नीलामी के लिए जांच करवाई गई तो सोना नकली निकला। बैंक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें