पंचकूला। तीन माह से बंद पड़े क्लब का ताला तोड़कर 16 लाख की शराब चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीरकपुर के रहने वाले ओम जग्गा ने बताया कि वह जीरकपुर निवासी हैं। सेक्टर-5 पंचकूला में किराये पर क्लब का संचालन कर रहे थे। एक्साइज पॉलिसी की वजह से क्लब तीन माह पहले बंद कर दिया था। शराब की बोतलें और अन्य कीमती सामान भी क्लब के अंदर रखा था। मंगलवार शाम तीन बजे रोज की तरह क्लब की जांच की गई तो ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था। चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमल प्रीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार मामला दर्ज करके जांच जारी है। अगल-बगल के लोगों से पूछताछ करके घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।