फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शराब ठेके के कर्मचारी पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में शराब ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी पर एक युवक ने हमला कर घायल कर दिया। सेक्टर-1ृ4 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया रविवार रात करीब 11:48 बजे एक युवक ठेके पर आया और शराब की मांग की। पहले उसने एक पउआ मांगा। फिर अद्धी बोतल और अंत में पूरी बोतल की मांग की। गोपाल ने बताया कि युवक ने पहले 100 रुपये और फिर 50 रुपये दिए, लेकिन बाद में शराब लेने से मना कर दिया। गोपाल ने उसे 150 रुपये लौटा दिए, लेकिन युवक ने शराब की बोतल की मांग जारी रखी। जब गोपाल ने उसे समझाने का प्रयास किया कि उसने उसे पैसे वापस कर दिए हैं तो युवक ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसके बाद युवक अपने घर से एक लोहे की पाइप लेकर आया और ठेके के बाहर लगी लोहे की बल्लियों को तोड़ने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने लोहे की पाइप से उस पर हमला किया, जिससे गोपाल के हाथ में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गए। इसके बाद डायल 112 पर कॉल करके एम्बुलेंस बुलवाई, जिसके बाद उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले पहुंचाया गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें