पंचकूला। हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने शनिवार को पंचकूला स्थित कौशल भवन में स्किल्ड विश्वविद्यालयों के कुलपति (वीसी), रजिस्ट्रार तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कहा कि कौशल विभाग का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण संस्थानों की स्थिति की जांच कर जर्जर भवनों के लिए रिपोर्ट तैयार की जाए। मंत्री ने विदेशी प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने, रोजगार मेलों के वास्तविक आंकड़ों की समीक्षा और ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सीईओ अमित खत्री, स्किल डवलपमेंट एंड इंडस्ट्रीयल हरियाणा के महानिदेशक विवेक अग्रवाल, रोजगार निगम की निदेशक अंजू चौधरी और श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल के वाइस चांसलर दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद