फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ओटीपी बताया न किया लिंक, खाते से निकाल लिए 1.71 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-15 के दुकानदार अनिल मेहता के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दुकानदार ने ना तो ओटीपी शेयर किया और ना ही किसी लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद भी उसके खाते से 1.71 लाख रुपये निकाल लिए गए। दुकानदार ने साइबर ठगी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवाई है। बिजली उपकरणों के दुकान मालिक अनिल मेहता ने बताया कि होली के दिन दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 71 लाख रुपये सुबह 8.30 बजे बैंक से किसी ने निकाल लिए। होली के दिन उन्होंने सुबह 10 बजे के बाद अपने बैंक स्टेटमेंट देखी तो उसमें 21500 और 49500 रुपये निकाला गया था। उन्होंने जब बैंक खाते के स्टेटमेंट और जारी चेक का मिलान किया तो साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत 1930 पर की और शिकायत दर्ज करवाई। उसके अगले दिन वीरवार को सुबह 10 बजे के करीब उन्होंने अपने बैंक खाते में एक लाख रुपये जमा करवाए। पैसा डलवाने के कुछ मिनट बाद ही उनके बैंक खाते से दोबारा एक लाख रुपये किसी अज्ञात ने निकाल लिए। इसके तुरंत बाद उन्होंने दुकान के समीप निजी बैंक में जाकर मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलते ही बैंक ने उनका खाता ब्लॉक कर दिया और ट्रांजेक्शन को फ्रीज कर दिया। अनिल मेहता ने बताया कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से साइबर ठग ने किसी व्यक्ति के आईडीएफसी बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया था।
विज्ञापन


डॉक्टर का फिक्स्ड डिपोजिट तोड़ निकाले 79990 रुपये
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर का फिक्स्ड डिपोजिट को तोड़कर 79990 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। डॉ. संदीप जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एसबीआई में सैलरी अकाउंट है। जनवरी माह की सैलरी फरवरी में आते ही उन्होंने पैसा अपने एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर कर उसका फिक्स डिपोजिट करवा दिया। साइबर ठग ने 7 फरवरी को शिकायतकर्ता के फोन पर मैसेज किया। इसमें पैन कार्ड अपडेशन के लिए कहा गया और उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर पैन कार्ड से संबंधित जानकारी भरने को कहा। कहे अनुसार शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक किया और उसमें जानकारी भर दी। इसके बाद आरोपी साइबर ठग ने एचडीएफसी बैंक में रखा फिक्स्ड डिपोजिट का 79990 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें