फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर 15 के पार्कों में 33 लाख रुपये से लाइट लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के सेक्टर-15 के सभी पार्कों में लाइटें लगवा दी गई हैं। अब लोग रात के समय भी पार्कों में सैर कर सकेंगे। यह मंगलवार को मेयर कुलभूषण गोयल ने पार्क में लगी पोस्ट टाप और मोनोक्रोमनेटिक लाइटों को जगाकर उनका शुभारंभ किया। सेक्टर-15 में पहुंचे स्थानीय पार्षद जय कौशिक ने मेयर का स्वागत किया।
विज्ञापन

उनके साथ स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे। जय कौशिक ने कहा कि जब से भाजपा सरकार देश और प्रदेश में आई और नगर निगम में भाजपा का मेयर बना, तब से शहर के विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल के नेतृत्व में उनके वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। पार्कों में लाइट लगवाने के लिए नगर निगम द्वारा 33 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें हाई मास्क लाइट भी ठीक करवा दी गई हैं। स्थानीय लोगों ने पार्षद जय कौशिक और महापौर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें