डीजीपी ने इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट दिव्या को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सेक्टर-6 स्थित विजिलेंस कार्यालय में शुक्रवार को इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त दिव्या यादव को डीजीपी स्टेट विजिलेंस परमिंदर राय ने सम्मानित किया। दिव्या ने पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईआईटी से बीटेक की पढ़ाई की है। उनका इंडियन नवल एकेडमी में सेलेक्शन हुआ था। एक साल की ट्रेनिंग के बाद 28 मई को पासिंग आउट परेड हुई और उनको लेफ्टिनेंट पद की उपाधि मिली। दिव्या ने बारहवी और बीटके की पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। मूलरूप से वह गुड़गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता भगवान यादव हरियाणा पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एंड चीफ के पद पर नियुक्त हैं।