फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए जारी होंगे लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिला प्रशासन ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 11 और 12 नवंबर को दो दिन अस्थाई लाइसेंस जारी करेगा। एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा ने बताया कि हैफेड के पीछे 13 स्टाॅल और नेताजी स्टेडियम रायपुररानी में 3 स्टाॅल, बरवाला के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में 2 स्टाॅल, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल रामगढ़ में 2 स्टाॅल की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसडीएम कार्यालय में 10 नवंबर को 12 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदनकर्ता अपना रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड /पहचान पत्र, 500 रुपये का ई-चालान, ग्रीन पटाखे खरीद का प्रमाण पत्र सहित 10 नवंबर को 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 10 नवंबर को 12 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे आवेदनों की समीक्षा करने के उपरांत ड्राॅ के माध्यम से एसडीएम पंचकूला की अध्यक्षता में पात्र व्यक्तियों को अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें