पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व पश्चिमी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम नाथ हूण (91) के निधन की खबर सुनते ही उनके निवास स्थान पर मंगलवार को श्रद्धांजलि देने सेना से जुड़े अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी उनके सेक्टर- 6 स्थित निवास स्थान पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। गुप्ता ने कहा कि हूण के निधन से बेहद दुख हुआ। उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ भारत की सेवा की और हमारे राष्ट्र को मजबूत और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। हूण का सोमवार शाम को निधन हो गया था। जनरल हूण पिछले दो दिनों से पंचकूला के चंडी मंदिर में कमांड अस्पताल में भर्ती थे। लेफ्टिनेंट जनरल हूण की सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मृत्यु हो गई थी। 4 अक्टूबर 1929 को पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल हूण ने ऑपरेशन मेघदूत का नेतृत्व किया था। बंटवारे को बाद उनका परिवार भारत आ गया।