फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एस प्लस 4 पर लीगल कमेटी की बैठक, अधिकारियों को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन की एक बैठक शनिवार को हुई। कन्फेडरेशन के जिला कन्वीनर महेंद्र बल्हारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवन पर चर्चा की गई। उसके बाद लीगल कमेटी ने एचएसवीपी, हाउसिंग बोर्ड और सीटीपी सहित 12 लोगों को पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से भवन निर्माण के इस प्रारूप पर प्रतिबंध को भविष्य में प्रतिबंधित रखने की मांग की गई।
विज्ञापन


लीगल कमेटी के चेयरमैन एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह ने बताया कि स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों के निर्माण से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों के घरों में धूप और हवा आने में बाधा पैदा हो रही है। उन्होंने पत्र में भी लिखा कि भवनों का यह प्रारूप शहर की मूल भावना के विपरीत है। इसलिए इसके निर्माण पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर की लगभग सभी आरडब्ल्यूए इसके विरोध में खड़ी है। पुराने समय से बसे सेक्टर चार-चार मंजिला भवनों के कारण पानी, बिजली आपूर्ति, सड़क और सीवरेज से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं।


इन लोगों को भेजे गए पत्र
लीगल कमेटी ने यह पत्र शनिवार को सरकार की ओर से गठित एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन रिटायर्ड आईएएस पी राघवेंद्र राव, एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य एवं पूर्व चीफ टाउन प्लानर दिलबाग सिंह सिहाग, कमेटी के सदस्य एवं चीफ टाउन प्लानर दिनेश चौहान, कमेटी के सदस्य एवं सीनियर टाउन प्लानर विजेंद्र राणा, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डीजी टीएल सत्यप्रकाश, एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, एचएसआईआईडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर यश गर्ग, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट, हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जगदीश शर्मा, एचएसवीपी के चीफ दाउन प्लानर नरेश महतानी और एचएसवीपी पंचकूला के ईओ मानव मलिक को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें