फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: व्यापारी हितों के नौ मुद्दों पर गुरुग्राम में जुटेंगे नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
29 नवंबर को बैठक, व्यापारी सुरक्षा और पेंशन पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में देशभर के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें व्यापारी हितों से जुड़े नौ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि बैठक सुबह 10:30 बजे माधव सेवा केंद्र, डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर-17ए गुरुग्राम में होगी। बैठक में केंद्र और राज्य स्तर पर व्यापारी कल्याण आयोग के गठन, व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामूहिक बीमा की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा व्यापारियों के दुर्घटना बीमा, 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, व्यापार संबंधी कानूनों के सरलीकरण, जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को उचित सम्मान और करदाता व्यापारियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। बीमा में आगजनी, चोरी, लूट और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को शामिल करने की मांग भी रखी जाएगी। विजय बंसल ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित होकर ही व्यापारी अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार के सामने रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें